{"_id":"59f8da234f1c1b7a548ba2c5","slug":"121509480995-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव में टिकट के दावेदार बांट रहे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव में टिकट के दावेदार बांट रहे नोट
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव में टिकट के दावेदार बांट रहे नोट
गजरौला।
नगरीय निकाय चुनाव में आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रत्याशी नहीं लेकिन प्रत्याशी बनने के दावेदार आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं। प्रचार के दौरान दावेदारों में जैसे मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नोट बांटने की शिकायत पुलिस को मिली। लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंची आरोपी भाग चुके थे।
गजरौला पालिकाध्यक्ष सीट सामान्य होने के बाद कई दावेदार अपनी दावेदारी कर रहे हैं। एक पार्टी के दावेदार ने अपनी मजबूत दावेदारी की है। टिकट न मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरने की घोषणा भी कर दी है। दावेदार हर तरह से अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को पुलिस को एक स्कूल के पास नोट बांटे जाने की शिकायत मिली। बताया गया कि एक दावेदार के समर्थक लोगों को नोट बांट रहे हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाए जाने की कोशिश की जा रही है। दो सौ व पांच सौ रुपये के नोट बांटने की शिकायत मिली तो मौके पर पहुंची। लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस का दावा है कि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
-वर्जन
कुछ लोग तिगरी मेले का फायदा उठा रहे हैं। सारी फोर्स मेले में लगी है। आज सूचना मिली थी तो तुरंत एक दरोगा को भेजा गया था। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। सभी भाग गए थे। क्षेत्र में सतर्कता रखी जा रही है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- अरविंद मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष गजरौला।