फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1214 front line workers vaccinazed

1956 में से 1214 स्वास्थ्य और फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
1214 front line workers vaccinazed
अमरोहा। टीकाकरण के दूसरे चरण में गुरुवार को पंजीकृत 1956 में से 1214 स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जबकि 714 लोग छूट गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से बूथों पर कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शुक्रवार को चौदह बूथों पर 897 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण का टीकाकरण गुरुवार को जिलेभर के सभी अस्पतालों में 25 बूथों पर किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, प्रशासनिक और नगर पालिका, रेलवे पुलिस समेत तमाम फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया। अस्पतालों में बने बूथों पर दिनभर टीका लगाने का सिलसिला जारी रहा। सभी बूथों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के अलावा नोडल अधिकारी भी मौजूद रहे। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने अधीनस्थों के साथ बूथों का निरीक्षण किया। यहां मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि 25 बूथों पर 1956 को टीका लगाया जाना था। लेकिन 1214 ही टीका लगवाने पहुंच सके थे। कुल 714 कर्मचारी टीका लगवाने से छूट गए हैं। इसमें 1016 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी डोज लगाई जानी थी, लेकिन कुल 949 टीका लगवाने पहुंच सके है। वहीं 940 फ्रंटलाइन वर्कर्स में से केवल 265 को टीका लगाया गया है। हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण 93.4 फीसदी और फ्रंटलाइन वर्कर्स का 28.2 प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed