फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 people hospitialised due to food poisoining

परिवार के 12 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार

Sun, 04 Mar 2018 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Sun, 04 Mar 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
12 people hospitialised due to food poisoining
demo pic
होली पर बने पकवान और दूध का सेवन करने से परिवार के एक दर्जन लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। रंग खेलने से पहले एक के बाद एक की हालत बिगड़ने से गांव में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों की हालत में सुुुधार हो रहा है।
विज्ञापन


रजबपुर थाना क्षेत्र केे गांव सरकड़ा कमाल में रिटायर्ड शिक्षक पीतम सिंह परिवार के साथ रहते हैं। घर में पिछले कई दिनों से होली की तैयारियां जोरों से  चल रही थीं। गुरुवार को घर में पकवान तैयार किए गए। होली के पूजन के बाद परिवार के लोगों ने पूड़ियां और मावा से बनी चीजों का सेवन किया। इसके बाद पूरा परिवार सोने चला गया। बताया जा रहा है की दुल्हंडी के दिन शुक्रवार की सुबह अचानक सभी की तबियत खराब होती चली गई। पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। शोर सुनकर एकत्र हुई भीड़ ने आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां सभी का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed