फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   12 killed including private inter college headmaster, mobile trader and ration dealer

निजी इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक, मोबाइल व्यापारी और राशन डीलर समेत 12 की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
12 killed including private inter college headmaster, mobile trader and ration dealer
अमरोहा। कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। लगातार मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को निजी इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक, मोबाइल व्यापारी और युुवती समेत 12 की लोगों की मौत हो गई। गजरौला में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी की मुजफ्फरनगर में मौत हुई है। जबकि दिल्ली की बुजुर्ग महिला ने बिम्स में दम तोड़ दिया। इतना ही हीं अस्थाई जेल के बारह कैदियों समेत 422 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब 2697 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि 106 लोग स्वस्थ हुए हैं। चौदह दिन में 60 मौतों से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि रविवार को 1245 आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 312 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि एंटीजन से 813 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमे 86 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि प्राइवेट लैबों की जांच में 24 लोग संक्रमित मिले हैं। चारों जांचों में अमरोहा नगर के 174, गजरौला में 67, हसनपुर में 75, धनौरा में 48 और जोया में 68 केस मिले हैं। संक्रमितों में डिडौली के बुढ़नपुर स्थितज अस्थाई जेल में 12 कैदी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बैंक कर्मी, फैक्टरी कर्मचारी, बारबर, आशा बर्कर, पुलिस अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 12 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में हसनपुर के 45 वर्षीय एक निजी इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक, 21 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय मोबाइल व्यापारी, 50 वर्षीय चीनी मिल कर्मचारी, 62 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय अधेड़ पुरूष, गजरौल थाने में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी की मुजफ्फरनगर में मौत हो गई। जबकि रजबपुर के वैंक्टेश्वरा में भर्ती दिल्ली की 55 वर्षीय महिला ले दम तोड़ दिया। गजरौला में 52 वर्षीय एक राशन डीलर, अमरोहा में 68 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जबकि 106 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। वहीं अब तक जिले में 356323 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 353302 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 345441 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 7841 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed