{"_id":"5f17451c8ebc3e637e5c71cc","slug":"12-corona-positive-jpnagar-news-mbd3566142189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर और रोडवेज कर्मी सहित बारह लोग कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशियर और रोडवेज कर्मी सहित बारह लोग कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। जिले में बारह नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में बैंक कैशियर और उसका बेटा, रोडवेज कर्मी, गजरौला नगर पालिका बाबू का बेटा और तीन निजी कंपनी कर्मचारी शामिल हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 340 हो गई है। जबकि 108 केस एक्टिव चल रहे है। चार मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है।
संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर अब हर दिन जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं। पीजीआई लखनऊ लैब में पंद्रह जुलाई के 40 सैंपल पेंडिंग पड़े थे। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट आई। 40 में से 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में एक बैक कैशियर, उसका बेटा, गजरौला नगर पालिका के बाबू का बेटा, रोडवेज कर्मी और तीन कंपनी कर्मचारी शामिल हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। जबकि चार मरीजों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। सीएमओ डॉ. मेघ सिंह ने बताया कि जिले में मंगलवार तक 14195 सैंपलों की जांच कराई गई है। इनमें से 11641 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 11312 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कुल 340 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी 2554 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।