{"_id":"603d477d8ebc3ee96f778855","slug":"116-elders-get-corona-vaccine-in-three-hospitals-jpnagar-news-mbd3814415195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अस्पतालों में 116 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अस्पतालों में 116 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना बचाव का टीका
विज्ञापन
अमरोहा में बुजुर्ग महिला को टीका लगाती नर्स।
- फोटो : JPNAGAR
तीन अस्पतालों में 116 बुजुर्गों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
फोटो--
- टीकाकरण में कई दंपति ने एक साथ लगवाई वैक्सीन, निजी अस्पताल में पहुंचे आठ बुजुर्ग
- सभी लोगों ने बूथों पर ही कराया टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के चलते सोमवार को तीन अस्पतालों में 116 बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है। कई दंपति जोड़ों ने भी एक साथ वैक्सीन लगवाई। जिला अस्पताल और एमसीएच विंग में कोरोना का टीका मुफ्त लगवाया गया जबकि पैनेसिया हॉस्पिटल में आठ बुजुर्गों ने 250-250 रुपये चुका कर टीका लगवाया। टीकाकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। सीएमओ ने बूथों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अब शासन से तिथि मिलने के बाद बुजुर्गों को टीका लगाया जाएगा। फिलहाल चार और पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की दूसरी डोज दी जाएगी।
सोमवार को जिला अस्पताल, एमसीएच विंग (मैटरनिटी एंड चाइल्ड हेल्थ) और पैनेसिया हॉस्पिटल में 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के बीमार लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। तीनों अस्पतालों में 100-100 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था। सुबह से ही टीकाकरण शुरू हो गया था। बूथों पर पहुंचे बुजुर्गों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कराया गया। इसके बाद वैक्सीन लगवाई। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया की पहले दिन जिला अस्पताल में 48, एमसीएच विंग में 60 पैनेसिया हॉस्पिटल में 250 रुपये की दर से 8 बुजुर्गों ने टीका लगवाया है। तीनों अस्पताल में 100-100 लोगों को बुलाया गया था, लेकिन कुल 116 ही टीका लगवाने पहुंच सके हैं। अब शासन से दूसरी तिथि मिलने पर बुजुर्गों को टीका लगाए जाऐंगे। फिलहाल चार और पांच मार्च को स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगाया जाएगा।