{"_id":"66f7390cfb00bd90f806a5e4","slug":"116-bottles-of-illicit-liquor-recovered-from-car-driver-arrested-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-126486-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार से अवैध शराब की 116 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार से अवैध शराब की 116 बोतल बरामद, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)।
आबकारी विभाग टीम और रजबपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कार से अवैध शराब की 116 बोतल बरामद कीं। पुलिस ने कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, कार सवार तीन आरोपी भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
बृहस्पतिवार शाम छह बजे आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार टीम व पुलिस के साथ जोया टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि दिल्ली से मुरादाबाद जा रही कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर टीम वाहनों की चेकिंग करने लगी। इस बीच एक कार सवार रोकने के इशारे पर स्पीड बढ़ा दी। टीम ने घेराबंदी करके कार को रोक लिया। तभी कार सवार तीन आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। तलाशी में कार से अवैध शराब की 116 बोतल बरामद हुई।
टीम ने कार चालक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम परमानंद सिंह निवासी 199 चिराग दिल्ली मालवीय नगर बताया। आरोपी शराब से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये अवैध शराब आरएसएल डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड जनपद करनाल हरियाणा द्वारा अवैध रूप से परिवहन कराई जा रही थी। मामले में आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार की तहरीर पर परमानंद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।