{"_id":"5bad2992867a557ff306ddad","slug":"11538075026-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा देने से मना किया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा देने से मना किया तो होगी कार्रवाई
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। दवाओं की आनलाइन बिक्री के विरोध में शुक्रवार को दवा विक्रेताओं के देशव्यापी बंद को लेकर औषधि प्रशासन ने सख्त रूख अपनाया है। औषधि आयुक्त ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर हड़ताल के दौरान दवाओं की बिक्री से मना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है। औषधि निरीक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी दवा विक्रेता ने रोगी को दवा देने से इंकार किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन आयुक्त मिनिस्ती एस ने शुक्रवार को दवा विक्रेताओं की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर कहा है कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत औषधि को आवश्यक वस्तु माना गया है। इसमें स्पष्ट प्रावधान है कि कोई भी दवा विक्रेता न तो दवाओं की बिक्री रोकेगा और न ही इसकी बिक्री से इंकार करेगा। औषधि आयुक्त ने सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से अपने अपने जनपद में औषधि की बिक्री को बाधित नहीं होने देने का अनुरोध किया है। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि किसी दवा विक्रेता ने दवा देने से इंकार किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।