{"_id":"59385ac54f1c1b05108b45b3","slug":"11496865477-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदसौर में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत से किसान संगठनों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदसौर में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत से किसान संगठनों में उबाल
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
पांच किसानों की आंच अमरोहा पहुंची, प्रदर्शन
- घटना के विरोध में मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट में उठाई आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पांच किसानों की मौत की आंच अमरोहा पहुंच गई है। इससे आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन और कई दूसरे संगठनों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजकर मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। मांगों पर ध्यान न दिए जाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
भाकियू जिला अध्यक्ष चौधरी उम्मेद सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर पुलिस-सीआरपीएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी। इसमें पांच किसानों की मौत हो गई। मांग की कि किसानों पर फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। प्रदर्शन करने वालों में कपिल कुमार, धर्मवीर सिंह, समतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, समरपाल सिंह, देवराज सिंह, राकेश सिंह, जगरूप सिंह रहे।