{"_id":"66c7df3586a641cea40a4666","slug":"112-quintals-of-wheat-being-transported-for-black-marketing-caught-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-124315-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कालाबाजारी को ले जाया जा रहा 112 क्विंटल गेहूं पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कालाबाजारी को ले जाया जा रहा 112 क्विंटल गेहूं पकड़ा
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
एसडीएम ने सूचना पर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा ट्रैक्टर-ट्राॅली में लदा 112 क्विंटल गेहूं पकड़ा है। एसडीएम ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाने में खड़ा करा दिया है। चालक के गेहूं के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पूर्ति निरीक्षक को सौंपी गई है।
एसडीएम ने बताया कि उनको सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव कैसरा से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं ट्रैक्टर-ट्राॅली में लादकर खुले बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम ने गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को गांव फत्तेपुर के पास रोक लिया। उन्होंने चालक से गेहूं के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने गेहूं संबंधी कागज दिखाने को कहा। चालक के कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाने पर ट्रैक्टर-ट्राॅली को थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए। पूर्ति निरीक्षक प्रीति शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली में 224 सरकारी बोरों में गेहूं लदा था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक राजेंद्र निवासी ग्राम मोहरका पट्टी थाना गजरौला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसडीएम चंद्रकांता का कहना है कि गेहूं किसका था, इसकी जांच कराई जा रही है।