{"_id":"5941a3504f1c1b132d8b4752","slug":"111497473872-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल गुप्ता 57 साल की उम्र में 37 वीं बार रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल गुप्ता 57 साल की उम्र में 37 वीं बार रक्तदान कर बने महादानी
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल की समाजसेवा के जज्बे को सलाम!
57 की उम्र में 37 वीं बार रक्तदान
अमरोहा। किसी के जीवन को बचाने का जज्बा देखना हो तो जोया चले आइए। रक्त की कमी से किसी का जीवन संकट में न पड़े इसके लिए जोया के रहने वाले महादानी कौशल हमेशा तैयार दिखेंगे। हाल यह है कि, अमर उजाला की ओर से शिविर लगा तो 57 वर्षीय कौशल गुप्ता रक्तदान के लिए फिर पहुंच गए। इस तरह 57 की उम्र में 37वीं बार रक्तदान किया।
जोया के रहने वाले 57 वर्षीय कौशल गुप्ता समाज सेवा से जुड़े हैं। पिछले कई वर्षों से रक्तदान कर रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित हुए रक्तदान शिविर में उन्होंने 37 वीं बार रक्तदान किया। उनका कहना है रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। हम सभी को रक्तदान करना चाहिए। हमारे रक्त से कई लोगों की जान बच सकती है। उनके 37 वीं बार रक्तदान करने पर डीएम और एसपी ने उन्हे बधाई दी। उनकी की सराहना की। जिले में इस तरह के और भी महादानी हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष विशाल गोयल ने भी नौवीं बार रक्तदान किया। भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा भी कई बार रक्तदान कर चुके हैं। वहीं चकबंदी विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत राजीव गुप्ता भी रक्तदान में आगे रहते हैं।