फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 thousand lamps will be lit in celebration of the consecration of Ram temple.

Amroha News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में जलाए जाएंगे 11 हजार दीप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
11 thousand lamps will be lit in celebration of the consecration of Ram temple.
गजरौला। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में उत्साह और उमंग है। लोग उस पल का बड़ा इंतजार कर रहे हैं। सराफा बाजार रंग बिरंगी झालरों से सज गया है। झारखंडी महादेव सेवक संघ द्वारा 11 हजार दीये जलाए जाएंगे और आतिशबाजी की जाएगी। चकनवाला में सामूहिक हवन किया जाएगा।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसको लेकर नगर के नागरिक और ग्रामीण अंचलों के लोग कई दिन से तैयारी कर रहे हैं। झारखंडी महादेव सेवक संघ और श्याम मित्र मंडली के पदाधिकारी कई दिन से तैयारियों में लगे हैं। गजरौला का सराफा बाजार रंग बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। प्राचीन हनुमान मंदिर से लेकर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा तक भव्य सजावट की गई है। द्वार बनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम आयोजक अमन अग्रवाल, वैभव गोयल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह सात बजे से दस बजे तक हवन किया जाएगा। 10 बजे से भंडारे में प्रसाद का वितरण होगा। इसके बाद नन्हे मुन्ने कलाकारों द्वारा भगवान राम की भव्य झांकी का नगर भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा। एलईडी वॉल पर सुबह 11 बजे से श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। शाम को पांच बजे से शाम छह बजे तक 11 हजार दीप जलाए जाएंगे और आतिशबाजी की जाएगी। शाम को छह बजे से रात दस बजे तक इस्कॉन मंदिर के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन व नृत्य किया जाएगा। उधर चकनवाला गांव में चामुंडा मंदिर पर सामूहिक हवन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed