{"_id":"645d4c498e7da7dbc30cdbe9","slug":"11-teachers-including-principal-and-one-head-clerk-were-found-absent-in-the-inspection-of-dios-jpnagar-news-c-15-1-142691-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीआईओएस काे निरीक्षण में प्रधानाचार्य समेत 11 शिक्षक और एक प्रधान लिपिक मिला नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीआईओएस काे निरीक्षण में प्रधानाचार्य समेत 11 शिक्षक और एक प्रधान लिपिक मिला नदारद
Fri, 12 May 2023 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 12 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके सिंह के निरीक्षण में जनता इंटर कालेज, पतेई खालसा में जहां प्रधानाचार्य समेत 11 शिक्षक व एक प्रधान क्लर्क अनुपस्थित मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। विद्यालय में सफाई व्यवस्था, पढ़ाई कार्य असंतोषजनक मिला। कई का स्पष्टीकरण तलब किया है।
बृहस्पतिवार को डीआईओएस ने नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम के अन्तर्गत सुबह सात बजकर पैंतालीस मिनट पर जनता इंटर कालेज, पतेई खालसा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उन्हें विद्यालय में दफ्तरी सतेंद्र सिंह, कनिष्ठ लिपिक प्रमोद कुमार उपस्थित मिले। जबकि प्रधानाचार्य डॉ. कमर अब्बास, प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, आरती शर्मा, सहायक अध्यापक सतीश कुमार, हीरालाल, योगेन्द्र सिंह, विकास कुमार, राजेंद्र कुमार, रूद्र प्रताप तिवारी, जयप्रकाश सरोज, डॉ. सुनैना रस्तौगी एवं प्रधान लिपिक कृपाल सिंह आठ तक विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले। उपस्थिति रजिस्टर में लिखा गया। इनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। यू-टयूब पठन पाठन एवं विभाग द्वारा संचालित पोर्टल, चैटवॉट एप आदि के बारे में विद्यार्थियों अनभिज्ञता जताई। मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत एनजीओ के माध्यम से कक्षा 6 से 8 के 159 विद्यार्थियों के लिए खाना बनाया गया है। जबकि विद्यालय में 171 विद्यार्थीं उपस्थित थे। रसोईया कार्यरत नहीं है। पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष कम विद्यार्थी मिलें। दीक्षा एप का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। विद्यालय में बायोमेट्रिक मशीन एवं वाई-फाई सुविधा नहीं मिली। जुबिलेंट फाउंडेशन गजरौला के द्वारा 2 स्मार्ट क्लास के अन्तर्गत प्रदत्त डिजिटल स्मार्ट स्क्रीन एवं सहायक सामग्री का प्रयोग होता हुआ नहीं मिला। स्मार्ट कक्ष अव्यवस्थित मिला। सभी कक्षा-कक्षों में साफ-सफाई की स्थिति अत्यन्त दयनीय एवं खराब मिली। विद्यालय में एसएमडीसी, पीटीए, एनसीसी का गठन नहीं किया गया था। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों में आपसी तालमेल का पूर्णत: अभाव पाया गया। निरीक्षण में विद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षकों में आपसी सामंजस्य का अभाव पाया गया।