फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 MBBS doctors have taken charge in the district, patients will get convenience.

Amroha News: जिले में 11 एमबीबीएस डॉक्टर ने संभाली जिम्मेदारी, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

Fri, 19 Sep 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 19 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
11 MBBS doctors have taken charge in the district, patients will get convenience.
अमरोहा। डॉक्टर की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरी खबर है। पिछले दिनों एमबीबीएस डॉक्टरों की भर्ती की गई थी जिसमें से 11 डॉक्टर ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। सभी को जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनाती दी गई है। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 13 डॉक्टरों की भर्ती हुई थी। इनमें से 11 ने तैनाती ले ली है जबकि दो डॉक्टर जल्द ही ज्वाॅइनिंग कर सकते हैं। जिले में मेडिकल ऑफिसर, जनरल फिजिशियन, फिजिशियन के कई पद खाली चल रहे हैं। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से संविदा पर एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत 23 डॉक्टरों की तैनाती होनी थी। इनकी तनख्वाह करीब एक लाख रुपये माह रखी गई। इससे पहले एमबीबीएस, बीयूएमएस, बीएएमएस के 18 डॉक्टरों की भर्ती की गई थी। 12 जुलाई तक आवेदन गए थे।
विज्ञापन

जिले के मरीज डॉक्टरों से अपना बेहतर इलाज करा सकेंगे। सभी डॉक्टरों की उम्र 65 साल से कम मांगी गई। उसके बाद सीएमओ कार्यालय में दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। अब 25 जुलाई को अभ्यर्थी डॉक्टर के इंटरव्यू हुए थे। कुल 23 पदों के सापेक्ष 13 डॉक्टरों ने इंटरव्यू दिए थे जिसमें सभी पास हो गए। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 11 डॉक्टरों ने ड्यूटी ज्वाॅइनिंग कर ली है। अभी दो डॉक्टरों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
जिला अस्पताल में आज तक नहीं हुई चेस्ट फिजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट की तैनाती
जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भटकना पड़ता है। अस्पताल में छह महिला चिकित्सकों के पद भी खाली हैं। यहां चेस्ट फिजिशियन और कॉर्डियोलॉजिस्ट के पद भी खाली है। इन बीमारियों से जुड़े मरीजों को रेफर किया जाता है। महिला विंग में भी संविदा पर तैनात महिला चिकित्सक के सहारे सैकड़ों महिलाएं हैं।
रेडियोलॉजिस्ट का एक पद भी खाली होने से मरीजों अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। उन्हें तारीख पर तारीख दी जा रही है। अस्पताल में महिला चिकित्सकों के सात में से छह पद शुरुआत से अब तक खाली पड़े हैं। फिजीशियन के दो पद हैं, जबकि एक डॉक्टर तैनात है।

चेस्ट फिजिशियन और कार्डियोलॉजिस्ट के एक-एक पदों पर आज तक डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो सकी। बाल रोग विशेषज्ञ दोनों पद भरे हैं। एनेस्थेटिक्स के दो पदों में एक डॉक्टर तैनात है। जनरल सर्जन के दो पद में से एक डॉक्टर की तैनाती है। अधीक्षक परामर्शदाता का एक पद है वह भी खाली है। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरण सिंह ने बताया कि शासन से डॉक्टरों की मांग की गई है। जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed