फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   11 lakh rupees borrowed in the name of petrol pump were robbed, case filed against two

Amroha News: पेट्रोल पंप के नाम पर उधार लिए 11 लाख रुपये हड़पे, दो पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees borrowed in the name of petrol pump were robbed, case filed against two
मंडी धनौरा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पेट्रोल पंप को ठेके पर लेकर हिंदुस्तान पेट्रोलियम से उधार लिए गए 11 लाख रुपये वापस नहीं करने पर दो व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ एससी एक्ट भी लगाई गई है।अमरोहा रोड पर उर्मिला फिलिंग स्टेशन नाम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला पधान के पति उमेश पधान का हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है। उमेश प्रधान का आरोप है कि बिजनौर निवासी सत्येंद्र सिंह व प्रीतम सिंह ने उसका पेट्रोल पंप ठेके पर लिया था। दोनों ने पंप चलाने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम से 11 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन अब दोनों हिंदुस्तान पैट्रोलियम से उधार लिए गए 11 लाख रुपये की रकम को वापस नहीं कर रहे हैं। इस वजह से कंपनी उसको लगातार परेशान कर रही है। उमेश पधान का कहना है कि वह कई बार दोनों से रुपया वापस करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन दोनों ने रुपये वापस करने के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी व अनुसूचित जाति शब्दों का प्रयोग किया। उमेश पधान ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सत्येंद्र सिंह व प्रीतम सिंह निवासी बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed