फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   10.5 lakh children will be given Albendazole tablets

Amroha News: साढ़े दस लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
10.5 lakh children will be given Albendazole tablets
अमरोहा। जिले में दस अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस पर 1 से 19 साल तक के 10,67,275 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह कृमि मुक्ति दवाई जिला के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलाई जाएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, महिला और पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि मुक्ति की दवा खिलाने में सहयोग करेंगे। वहीं स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को उनके घरों पर यह गोली खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. एसपी ने बताया कि नवजात शिशुओं को कुपोषण से मुक्ति दिलाने एवं रक्त की कमी की समस्या को दूर करने के लिए बच्चों को पेट में कीड़ा मारने की दवा खिलाई जाएगी। भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशानुसार एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को दवा खिलाते समय कुछ सावधानियां भी बरती जाएगी। अगर किसी बच्चे को कोई गंभीर बीमारी या संक्रमण के कारण उपचार चल रहा है या कोई भी बच्चा सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहा है तो उसे यह दवा नहीं खिलाई जाएगी। दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली चूर्ण करके खिलाई जाएगी। दो से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली पूरी तरह से चबाकर ही खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस अगस्त को छूटे बच्चों को दवा लिखाने के लिए 14 अगस्त को मॉप-अप-राउंड मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली से पेट के कीड़ों की रोकथाम के लिए होती है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed