फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   पीएम आवास का ब्योरा हो रहा तैयार, डीपीआर जल्द

पीएम आवास का ब्योरा हो रहा तैयार, डीपीआर जल्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
पीएम आवास का ब्योरा हो रहा तैयार, डीपीआर जल्द
अमरोहा। पीएम आवास शहरी के पात्रों का ब्योरा तैयार करने में तेजी आ गई है। नगरीय निकाय जल्द ही पात्रों की सूची को आखिरी रुप दे देंगे। इसके बाद जिला नगरीय विकास अभिकरण-डूडा पात्रों के मकान के लिए डीपीआर बनाएगी। चयनित पात्रों को मकान बनाने के लिए 2.5-2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में आठ नगरीय निकाय है। प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने दोबारा सर्वे करने का आदेश दिया है। इसके तहत निकायों में छूटे हुए पात्रों को चयन करना है। इसके लिए सर्वे की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को दी गई है। अधिकांश नगरीय निकायों ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला नगरीय विकास अभिकरण-डूडा में पात्रों का ब्योरा भेज दिया है। फिलहाल अमरोहा नगर पालिका परिषद मेें पात्रों का फार्म लिया जा रहा है। कर अमीनों के जरिए सत्यापन कराने का काम तेजी पर है। बुधवार को कई महिलाएं नगर पालिका परिषद में पहुंची थी। उन्होंने फार्म के साथ जरूरी प्रपत्र जमा किया। सत्यापन में पात्र मिलने पर सूची में शामिल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


- पीएम आवास के पात्रों की निकायवार सूची मिल रही है। कुछ निकायों का ब्योरा बाकी है। वह लोग भी जल्द जमा कर देंगे। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- ऋषिपाल सिंह, परियोजना अधिकारी, डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed