{"_id":"5b98120c867a55013a6c44f2","slug":"101536692748-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर बदं करने पर ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर बदं करने पर ने किया हंगामा
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। नगर की शेरपुर रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में मकान मालिक द्वारा ताला डाल कर बंद करने पर वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। मकान मालिक का कहना है कि संचालक तय शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। 10 अक्तूबर तक कोचिंग सेंटर चलाने की अनुमति देने के बाद मामला शांत हो गया।
शेरपुर रोड पर एक व्यक्ति के मकान में कोचिंग इंस्टीट्यूट चला रहा है। कोचिंग में पुलिस, शिक्षक व एसएससी की तैयारी कराई जाती है। मंगलवार की सुबह मकान मालिक हरीश ने सेंटर में ताला डाल दिया। संचालक और छात्र जब वहां पहुंचे तो ताला बंद देखकर चौंक गए। छात्र इस पर हंगामा काटने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मकान मालिक ने बताया कि एक सितंबर तक के लिए मकान दिया गया था। वही संचालक का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीख बढ़ने की वजह से विलंब हुआ है। बाद में दोनों में समझौता हो गया।