फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   वाणिज्य कर कमिश्नर ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण

वाणिज्य कर कमिश्नर ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण

Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर कमिश्नर ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण
मंडी धनौरा। नगर के रामलीला मैदान पर चली प्रदर्शनी के ठेकेदार द्वारा टैक्स चोरी की शिकायत पर जीएसटी की सहायक आयुक्त केया शुक्ला ने सोमवार को प्रदर्शनी में जाकर दुकानदारों से जानकारी की। उन्होंने ठेकेदार द्वारा राजस्व चोरी के बारे में गहनता से जांच की।
विज्ञापन

अमरोहा के कुछ लोगों ने ठेकेदार पर राजस्व की चोरी की शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने इस संबंध में वाणिज्य कर विभाग समेत अन्य विभागों को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए थे। सोमवार को केया शुक्ला ने प्रदर्शनी में जाकर दुकानदारों, झूले वाले व सर्कस आदि से किराए व बिक्री आदि के बारे में पूछताछ की। उन्होंने ने बताया कि ठेकेदार का जीएसटी में पंजीकरण चांदपुर में है। वह अपनी रिपोर्ट चांदपुर के वाणिज्य कर विभाग को देंगी। प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी का मामला बनता है।
विज्ञापन


रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मंडी धनौरा। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों द्वारा अपना मासिक रिटर्न दाखिल नहीं करने को गंभीरता से लेते हुए सहायक कर आयुक्त केया शुक्ला ने चेतावनी दी है कि ऐसे व्यापारियों के खिलाफ शीघ्र ही दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वह व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान द्वारा आयोजित एक वर्कशाप में विचार व्यक्त कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि विभाग व्यापारियों को हर सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार है लेकिन रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि जीएसटी में धनौरा तहसील में 1711 व्यापारी पंजीकृत हैं लेकिन 160 व्यापारी अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में पंजीकरण का प्रमाण-पत्र अपने प्रतिष्ठान में प्रमुखता से डिस्पले करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपना वास्तविक रिटर्न प्रतिमाह दाखिल करें। उनका कहना था कि विभाग द्वारा डोर टू डोर सर्वे शुरू किया जा रहा है। रोजाना 10 इकाइयों का भ्रमण किया जाना अनिवार्य है। जीएसटी के अंतर्गत आने वाले व्यापारियों को अपना पंजीकरण करा लेना चाहिए। इस अवसर पर अनिल जैन, विनीत गर्ग, गौरव अग्रवाल, अजय गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed