फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   भये प्रकट कृपाला

भये प्रकट कृपाला

Mon, 26 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
भये प्रकट कृपाला
मंडी धनौरा।
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर में भगवान का प्राकट्योत्सव मनाया गया। श्रीराम जानकी भक्त मंडल के तत्वावधान में रविवार को भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल बजने लगे। भगवान राम की जयकार के साथ पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा विधायक राजीव तरारा और पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

विधायक राजीव तरारा ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है। प्रदेश सरकार भगवान राम के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश में राम राज्य स्थापित करने में लगी हुई है। अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश भाजपा की पहली प्राथमिकता है। इस दौरान राम जानकी मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। एक छोटे बालक को भगवान का रूप देकर पालकी में बिठाया गया था। महिलाओं ने कीर्तन किया और बधाइयां दीं। शोभायात्रा में भव्य रथ पर भगवान की प्रतिमा विराजमान थी। रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। रथ को भक्तगण हाथों से खींच रहे थे। यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पर ही संपन्न हुई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर महंत जयराम दास, कुसुमलता गोयल, नवीन दीक्षित, अक्षय कुमार, छत्रपाल सिंह, प्रभाष गोयल, सचिन कुमार, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed