फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   सड़क बनवाए बिना ही हड़प ली 3.50 लाख की रकम

सड़क बनवाए बिना ही हड़प ली 3.50 लाख की रकम

Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क बनवाए बिना ही हड़प ली 3.50 लाख की रकम
गजरौला ब्लाक के गांव भगवानपुर रहीमपुर का मामला
विज्ञापन

प्रधान, रोजगार सेवक व एपीओ पर मिलीभगत का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
ब्लाक क्षेत्र के गांव भगवानपुर रहीमपुर में सड़क बनवाए बिना ही सड़क निर्माण दर्शाकर करीब साढ़े तीन लाख की धनराशि हड़पने का आरोप लगाया गया है। गांव के ही बीडीसी सदस्य ने पूरे प्रकरण में प्रधान, रोजगार सेवक व एपीओ की मिलीभगत का आरोप लगाया है। पोल खुली तो एपीओ द्वारा जांच के बाद गांव के ही दो लोगों को रिकवरी नोटिस थमाने की बात की जा रही है।

गांव भगवानपुर रहीमपुर निवासी मोहम्मद इल्यास बीडीसी सदस्य है। करीब एक माह पहले मोहम्मद इल्यास ने ग्रामीणों के साथ सीडीओ व बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि गांव में बीस साल पुरानी करीब 120 मीटर की कच्ची सड़क को प्रधान व रोजगार सेवक की मिलीभगत से कागजों में पक्की दर्शाकर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की रकम हड़प ली गई। कहा कि सड़क पर पहले तो मनरेगा द्वारा मिट्टी डालनी दिखाई गई, फिर इसके बाद इंटरलाकिंग की ईंटे बिछवाकर पक्की सड़क दर्शा दी गई। करीब साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए गए। जबकि जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। बीडीओ ने मामले की जांच एपीओ ब्रजभान व जेई को सौंपी। एपीओ व जेई ने मामले की जांच की। मामले में प्रधान व रोजगार सेेवक को जांच घेरे से अलग करते हुए गांव के ही दो लोगों को रिकवरी नोटिस जारी किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पूरा मामला संज्ञान में है। मामले की जांच एपीओ द्वारा कराई गई। जांच कार्य पूरा हो गया। इसमें दोषी दो लोगों से रिकवरी कराई जा रही है।
- राजीव कुमार वर्मा, बीडीओ गजरौला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed