फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   100 houses of three streets standing on the land of Panwari pond marked

पनवाड़ी तालाब की जमीन पर खड़ी तीन गलियों के 100 मकान चिह्नित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
100 houses of three streets standing on the land of Panwari pond marked
पनवाड़ी तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कवायद तेज हो गई। राजस्व और नगर पालिका ने तीन गलियों में सौ मकानों को चिह्नित किया है। अब नगर पालिका मकान मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। मकान मालिकों को अभिलेख दिखाने होंगे। मकान खाली करने के लिए मालिकों को कुछ समय की मोहलत दी जा सकती है।
विज्ञापन

बिजनौर रोड पर पनवाड़ी तालाब की करीब साठ बीघा जमीन थी। इसे पाट कर लोगों ने कब्जा कर लिया है। इतना ही नहीं माफियाओं ने इसकी प्लाटिंग कर दी। सूबे में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रशासन ने तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराने मुहिम तेज कर दी है। तालाब की पैमाइश और सीमांकन पूरा कर लिया गया है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए पनवाड़ी तालाब की जमीन पर खड़ी की गईं तीन गलियों के 100 से ज्यादा मकानों चिह्नित किया गया है। अफसरों को निर्देश पर राजस्व विभाग और अमरोहा नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को मकानों का सर्वे कर मालिकों का पूरा ब्यौरा जुटाया। अब नगर पालिका मकान मालिकों को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। ईओ डॉ बृजेश कुमार ने बताया कि मकान मालिकों को नोटिस भेजकर जमीन से जुड़े अभिलेख मंगाए जाएंगे। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed