{"_id":"68f7eabe7354d527070263cc","slug":"10-people-injured-in-scuffle-and-stone-pelting-over-dj-dance-and-fireworks-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-150120-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: डीजे पर डांस व आतिशबाजी के विवाद में मारपीट और पथराव, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: डीजे पर डांस व आतिशबाजी के विवाद में मारपीट और पथराव, 10 लोग घायल
Wed, 22 Oct 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। शाहपुर खुर्द गांव में दिवाली के त्योहार डीजे पर डांस और आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया है। चार लोगों को रेफर किया गया है। चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है जबकि इस मामले में 11 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
गांव शाहपुर खुर्द में दिवाली का त्योहार पर आयोजित कार्यक्रम में एक स्थान पर डीजे पर डांस हो रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने वहां पर आतिशबाजी शुरू कर दी जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। लाठी डंडे चल गए। घायलों में एक पक्ष से ब्रह्मानंद, कैलाश, ऋषिपाल, नरोत्तम, कुंवरपाल और श्योराज घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से छत्रपाल घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया।
इसके बाद घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ब्रह्मानंद, कैलाश, छत्रपाल और नरोत्तम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, सीएचसी में पहुंचे घायलों और उनके तीमारदारों में नोकझोंक हो गई। इस दौरान भी हंगामा हो गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले में एक पक्ष के छत्रपाल, दिनेश, सतपाल और मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जबकि 11 लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
पटाखे से महिला की साड़ी में लगी आग, मारपीट
दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुरी में हुई। गांव में मुन्नीलाल एडवोकेट का परिवार रहता है। दिवाली के त्योहार पर सोमवार की देर शाम को उनकी बेटी नीतू अपनी दादी रामवती के साथ गांव की चामुंडा देवी मंदिर पर दिए जलाने जा रही थी। रास्ते में कुछ युवक आतिशबाजी करने लगे। आरोप है कि एक युवक ने रामवती के पास आतिशबाजी कर दी। जिससे उनकी साड़ी में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें एक पक्ष से नीतू और लोकेश घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से पूरन घायल हो गया। पुलिस को तहरीर दी गई है।