फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   10 kg of chicken curry seized from a hotel on the Kanwar route; one arrested.

Amroha News: कांवड़ मार्ग पर होटल से 10 किलो चिकन करी बरामद, एक गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 04 Aug 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
10 kg of chicken curry seized from a hotel on the Kanwar route; one arrested.
नौगावां सादात(अमरोहा)। कोतवाली पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान वायरल वीडियो की जांच में नूरपुर-अमरोहा मार्ग स्थित एक होटल के कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10 किलो दो दिन पुरानी चिकन करी बरामद की। पुलिस ने कर्मचारी और होटल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी लखनऊ तक पहुंचने पर खाद्य विभाग के आयुक्त भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी होटल संचालित किए जाने संबंधी वायरल वीडियो की जांच के दौरान होटल अल हबारा की जांच की गई। आरोप है कि होटल संचालक आरिफ और कर्मचारी नासिर कांवड़ यात्रा के दौरान होटल का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने होटल के पीछे से नासिर को एक थैले में करीब 10 किलो दो दिन पुरानी चिकन करी के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि करी लोगों के घरों में बेचने के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी मीट की दुकानों और रेस्टोरेंट संचालकों को मांस की बिक्री बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित रेस्टोरेंट में बिक्री की जा रही थी। पुलिस की मौजूदगी में बरामद मांस को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया तथा रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed