फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.85 lakh looted from the operator of public service center, bled with a knife

जनसेवा केंद्र के संचालक से 1.85 लाख लूटे, चाकू से किया लहूलुहान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
1.85 lakh looted from the operator of public service center, bled with a knife
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव के पास चार बदमाशों ने बाइक सवार जनसेवा केंद्र के संचालक गुलफाम और उनके पिता एहसान को रास्ते में घेर लिया। इस दौरान बदमाशों ने उनके पास से 1.85 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गुलफाम को चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया और रुपये से भरा बैग लेकर भाग गए। घायल का दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव के निकट एक जनवरी की रात हुई। गांव निवासी एहसान का बेटा गुलफाम चौधरपुर स्थित सीएल गुप्ता की मार्केट में जनसेवा केंद्र चलाता है। वह मनी ट्रांसफर, आधार कार्ड, पेन कार्ड, सरकारी भर्ती के लिए फॉर्म आवेदन करने का कार्य करता है। एक जनवरी की रात साढ़े 10 बजे गुलफाम अपने पिता एहसान के साथ बाइक से घर जा रहा था। जैसे ही वह अम्हेडा गांव के निकट तालाब के पास पहुंचे, तभी सामने से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही यहां घात लगाए बैठे दो अन्य बदमाशों ने पिता-पुत्र को घेरकर रोक लिया। शक होने पर गुलफान ने अपने पास मौजूद 1.85 लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजों से भरा बैग खेत की तरफ फेंक दिया। ये देख चारों बदमाशों ने पिता-पुत्र की पिटाई की। बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग उठाया तो गुलफाम ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिससे बौखलाए बदमाशों ने गुलफाम को चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया और भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घायल गुलफाम को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसके दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि पिता एहसान की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed