फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   1.82 lakh stolen in BJP leader's spare parts shop

भाजपा नेता की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में 1.82 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
1.82 lakh stolen in BJP leader's spare parts shop
भाजपा नेता की स्पेयर पार्ट्स की दुकान में 1.82 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी भाजपा नेता को बृहस्पतिवार की सुबह में हुई तो उनके होश उड़ गए। घटना से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। जल्द ही खुलासे की मांग की गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी अरुण कुमार श्रीवास्तव भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में जिला मीडिया प्रभारी हैं। उनकी संभल बाईपास मार्ग पर ताज गार्डन के नजदीक गुरु नानक के नाम से स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। दुकान के ऊपर एक कमरा बना हुआ है।रोजाना की तरह बुधवार शाम को दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। जबकि दुकान के ऊपर बने कमरे में उनके पिता अशोक कुमार और भाई रूपेंद्र सिंह सो रहे थे। रात में चोरों ने दुकान को निशाना बना दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान तहस-नहस था। घटना की जानकारी मिलने पर शहर के तमाम व्यापारी वहां एकत्र हो गए। भाजपाइयों का भी जमावड़ा लग गया। दुकान स्वामी ने बताया कि विभिन्न प्रकार के स्पेयर पार्ट्स एवं गल्ले में रखी 12 हजार रुपए की नकदी समेत 1.82 लाख का माल चोरी किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने चोरी की घटना की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि चोरी का मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed