फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ' 03 talaq dene walon ka hoga samajik bahishkar'

‘तीन तलाक देने वालों का होगा सामाजिक बहिष्कार’

Tue, 09 May 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 09 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
' 03 talaq dene walon ka hoga samajik bahishkar'
नौगावां सादात में तीन तलाक के खिलाफ मीटिंग करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
नौगावां सादात क्षेत्र के भाजपा के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने तीन तलाक के खिलाफ नई मुहिम की शुरुआत की है। उन्होंने बैठक कर एलान किया है कि तीन तलाक देने वालों के खिलाफ मोर्चा खोलकर सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। कहा कि उसके साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन


नौगावां सादात में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के मुस्लिम युवा कार्यकर्ताओं ने एक पंचायत की। इसके बाद तीन तलाक देने वाले मुस्लिमों के खिलाफ मुहिम छेड़कर उनका सामाजिक बहिष्कार करने का एलान किया। युवाओं का नेतृत्व कर रहे आफताब आडवाणी ने कहा कि तीन तलाक गलत है।
विज्ञापन


ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी। तीन तलाक के मायने कुछ और हैं, लेकिन इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। इसलिए हम लोग बस्ती में तीन तलाक देने वालों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे। उसके साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुलाम अब्बास किट्टी, गुलाम हुसैन, अली मोहसिन, नसीम, कामरान, विक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed