{"_id":"a1f04f7e-7ca3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"amity-university-student-also-son-of-sp-mla-slapped-female-faculty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के बेटे ने शिक्षिका को मारा तमाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के बेटे ने शिक्षिका को मारा तमाचा
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2013 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विधूना से सपा विधायक प्रमोद गुप्ता के बेटे अभिनव गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पूरी क्लास के सामने लेक्चरर को तमाचा जड़ दिया। पिता की ताकत के गुरूर में डूबे छात्र का दुस्साहस यहीं खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसने लेक्चरर को लॉबी में दौड़ा लिया और बदसलूकी की। जान बचाने के लिए लेक्चरर स्टाफ रूम में घुस गई। अभिनव ने वहां तक उसका पीछा किया और जान से मारने की धमकी भी दी। विधायक पुत्र कक्षा में हाजिरी कम होने के चलते अंक काटे जाने से नाराज था।
विज्ञापन
खबर फैलते ही लेक्चरर के समर्थन में शिक्षक व छात्र कक्षाओं का बहिष्कार कर अभिनव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। विवि प्रशासन ने छात्र कोनिलंबित कर जांच शुरू कर दी है। लेक्चरर ने चिनहट कोतवाली में तहरीर दी। मामला सपा से जुड़ा होने के चलते इंस्पेक्टर कोतवाली छोड़कर भाग गया। देर रात मेडिकल होने के बाद केस दर्ज किया गया। लेक्चरर के पति हाईकोर्ट में वकील हैं।
विज्ञापन
वाकया सुबह 11.30 बजे का है। लॉ की शिक्षिका अर्चना शुक्ला की मानें तो वह कक्षा में विद्यार्थियों को पढ़ा रही थी। तभी बीएएलएलबी का छात्र अभिनव गुप्ता बगैर अनुमति के कक्षा में घुस आया और अभद्रता करने लगा। मना करने पर गाली देते हुए गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया।
शोर सुनकर विवि प्रशासनिक अफसर व कई शिक्षक आ गए। सभी ने उसे मान-मनौव्वल कर क्लास से बाहर निकाला गया। थोड़ी देर शिक्षिका क्लास से निकली तो अभिनव लॉबी में खड़ा था। शिक्षिका को देखते ही अभिनव भड़क उठा और गालियां देते हुए उसे लॉबी में दौड़ा लिया।
गोमतीनगर में रहने वाली लेक्चरर घर पहुंची तो उसने पूरी घटना अपने पति अनुराग शुक्ला को बताया। हाईकोर्ट के वकील अनुराग ने पत्नी के साथ चिनहट कोतवाली पहुंचकर और तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि अभिनव धौंस जमाकर एक साल से परेशान कर रहा है। लेक्चरर का मेडिकल परीक्षण के बाद देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।