फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   zila panchayat president post depend on non-party candidates

स्मृति के गढ़ में निर्दलीयों के भरोसे अध्यक्ष की कुर्सी

Fri, 07 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
zila panchayat president post depend on non-party candidates
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव परिणाम आने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए महासंग्राम छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के किंग मेकर 12 निर्दलीय प्रत्याशी होंगे।
विज्ञापन

अनारक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी के लिए चुनाव के बाद सर्वाधिक सपा के दस समर्थित प्रत्याशी तो भाजपा के आठ प्रत्याशी ही विजय हासिल कर सके। फिलहाल अभी तक अधिकृत रूप से किसी ने अध्यक्ष पद के लिए किसी का भी नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
विज्ञापन

बावजूद इसके अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने के लिए 12 निर्दल प्रत्याशियों का समर्थन हासिल करने की कवायद शुुरू हो गई है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा अपना परचम नहीं लहरा सकी। पंचायत चुनाव के परिणाम ने सभी पार्टियों के अरमान को चकनाचूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि दो मई को मतगणना के बाद पहले गांधी परिवार का तो अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के गढ़ में कांग्रेस के जहां मात्र दो समर्थित प्रत्याशी ही विजय हासिल कर सके वहीं भाजपा भी पूर्ण बहुमत से काफी पीछे रह गई।
डीडीसी में भाजपा समर्थित आठ प्रत्याशी ही अपना परचम लहरा सके। वहीं सपा समर्थित दस प्रत्याशियों ने चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया। बसपा के तीन तथा जनसत्ता दल लोकत्रांतिक पार्टी के एक तथा 12 निर्दल प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। 36 सीट वाली जिला पंचायत में अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने के लिए 19 डीडीसी का समर्थन जरूरी है।
अधिकृत रूप से शुक्रवार तक किसी भी दल से अध्यक्ष के लिए अपने समर्थित उम्मीदवार का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। बावजूद इसके अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने के लिए संभावित दावेदारों ने 12 निर्दल प्रत्याशियों की परिक्रमा शुरू कर दी है।
सूत्रों की मानें तो गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह अपनी पत्नी शीलम सिंह को सपा से तो भाजपा से स्मृति के करीबी मानें जाने वाले राजेश अग्रहरि अध्यक्ष पद के लिए दावेदार होंगे।
परिणाम आने के बाद से दोनों लोग पार्टी समर्थित जीते डीडीसी के साथ निर्दल विजेता जिला पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने की हरसंभव कोशिश करने में जुटे है।

यह हर रोज निर्वाचित सदस्यों तथा उनके संबंधियों से संपर्क कर रहे हैं। फिलहाल यह तो समय ही बताएगा कि अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा किसका होगा। लेकिन यह बात तो तय है कि निर्दल की भूमिका केंद्रीय मंत्री के संसदीय क्षेत्र में किंग मेकर के रूप में रहेगी।
निर्वाचित सदस्यों की सूची
वार्ड -1- धमेंद्र कुमार (सपा)
वार्ड -2- उदयराज यादव (निर्दल)
वार्ड -3- माधुरी (निर्दल)
वार्ड -4- कंचन (निर्दल)
वार्ड -5- शालिनी (भाजपा)
वार्ड- 6- विशाल विक्रम सिंह (भाजपा)
वार्ड -7- मोतीन (सपा)
वार्ड- 8- शीलम सिंह (सपा)
वार्ड- 9- मोहनलाल (निर्दल)
वार्ड -10- तस्लीम आरिफ (कांग्रेस)
वार्ड- 11- जुबैदा खातून (निर्दल)
वार्ड- 12- विकास यादव (सपा)
वार्ड -13- राजेंद्र कुमार (सपा)
वार्ड- 14- निर्मला (भाजपा)
वार्ड- 15- मंजू तिवारी (निर्दल)
वार्ड- 16- उमा देवी (भाजपा)
वार्ड- 17- सतना (कांग्रेस)
वार्ड -18- राम कृष्ण भारती (भाजपा)
वार्ड- 19- उर्मिला देवी (बसपा)
वार्ड -20- निर्मला देवी (सपा)
वार्ड- 21- नफीस अहमद (जन सत्तादल)
वार्ड- 22- अर्चना त्रिपाठी (निर्दल)
वार्ड- 23- सविता सिंह (निर्दल)
वार्ड- 24- रामसुफल (सपा)
वार्ड- 25- कृष्ण देव (सपा)
वार्ड- 26- अभिषेक कुमार (भाजपा)
वार्ड- 27- रेनू प्रजापति (निर्दल)
वार्ड- 28- नीलम (सपा)
वार्ड - 29- अभय प्रताप सिंह (निर्दल)
वार्ड- 30- राजेश कुमार अग्रहरी (भाजपा)
वार्ड - 31- मुकेश यादव (निर्दल)
वार्ड - 32- जयश्याम (निर्दल)
वार्ड - 33- जगन्नाथ पांडेय (भाजपा)
वार्ड- 34- सूबेदार (सपा)
वार्ड- 35- नम्रता जायसवाल (बसपा)
वार्ड- 36- प्रियंका यादव(बसपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed