{"_id":"6aa454ce9f9c0830be0cef31","slug":"youths-body-found-near-water-tank-murder-suspected-amethi-news-c-96-1-ame1002-175462-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पानी की टंकी के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पानी की टंकी के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल के तकिया बदल गढ़ गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
बाजारशुकुल। तकिया बदलगढ़ मजरे अहमदपुर निवासी आबिद अली (23) का शव सधारमऊ गांव में नवनिर्मित पानी की टंकी के पास टीले पर मिला। सिर पर चोट और शरीर के कुछ हिस्सों पर झुलसे निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। बृहस्पतिवार रात शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भाई नाजिम अली ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। विसरा सुरक्षित किया गया है।
भाई नाजिम अली के मुताबिक आबिद बेकरी में काम करता था और चार दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था। बृहस्पतिवार को पत्नी साबरीन से दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। साबरीन ने बताया कि घर से निकलने से पहले आबिद ने उसे खाना और अनार खिलाया था। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
इसी दौरान घर से करीब 700 मीटर दूर उसका शव मिलने की जानकारी हुई। पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मौके से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव खुले स्थान पर मिला है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात इसी स्थान पर हुई या कहीं और हत्या के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। आबिद की मौत होने से पत्नी साबरीन का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब एक वर्ष पहले दोनों की शादी हुई थी। भाई नाजिम अली और भाभी अनीशा बानो भी बिलखते रहे। आबिद के माता-पिता पुणे से घर के लिए रवाना हो गए हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
आबिद के मोबाइल, कॉल विवरण और आखिरी संपर्कों की जांच की जा रही है। एसओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से मौत की आशंका भी है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हत्या की वजह को लेकर चर्चा
शव मिलने के बाद ग्रामीणों में हत्या की वजह को लेकर चर्चा रही। सिर पर चोट के निशान और शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते रहे। इन चर्चाओं की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने से मामला उलझा हुआ है।
पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद का आरोप
मृतक की भाभी अनीशा बानो ने आरोप लगाया कि मुंबई से लौटने के बाद आबिद का पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों से अक्सर विवाद होता था। उसे जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया। परिजनों के मुताबिक घटना से पहले पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद आबिद घर से निकला था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।