फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth's bike collides with divider, one dead, another injured

Amethi News: डिवाइडर से टकराई युवकों की बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 08 Sep 2024 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 08 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth's bike collides with divider, one dead, another injured
हादसे में घायल युवक का इलाज करते डॉक्टर
बाजारशुकुल (अमेठी)। लखनऊ से आजमगढ़ जा रहे बाइक सवार दो युवक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार की शाम बाजारशुकुल इलाके में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में मऊ निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका फुफेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए युवक लखनऊ में टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
मऊ जिले के विक्कमपुर बीजपुर भोपौर निवासी उदयभान चौहान (22) शुक्रवार को लखनऊ से बाइक पर अपनी बुआ के बेटे आजमगढ़ जिले के बिल्ल कठरा, जमीन कठरा छपरा सुल्तानपुर निवासी श्यामजीत चौहान (23) के साथ शनिवार की शाम को आजमगढ़ जा रहा था। यह लोग बाजारशुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 65.6 सिंघनामऊ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन

दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उदयभान को मृत घोषित कर दिया। जबकि श्यामजीत को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उदयभान चौहान की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। घायल श्यामजीत चौहान ने बताया कि बाइक से आजमगढ़ जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। उदयभान उसका ममेरा भाई है। उसने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed