{"_id":"68cefa0ca3a2db95530b99da","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-amethi-news-c-96-1-ame1002-148841-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत
Sun, 21 Sep 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
भादर। पीपरपुर के घोरहा गांव निवासी रवि यादव उर्फ मोनू (28) की शनिवार को जिला अस्पताल सुल्तानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। घरवाले मोनू की मंगेतर व उसके परिजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
मोनू की मां सुनीता यादव ने बताया कि उनका बेटा बृहस्पतिवार रात घर से लखनऊ में पेंटिंग का काम करने निकला था। अमेठी पहुंचते ही प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में रहने वाली मोनू की मंगेतर ने उसे फोन कर अपने पास बुला लिया। वहां रात में मोनू की पिटाई की गई और जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को रवि को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात मोनू के प्रतापगढ़ में भर्ती होने की जानकारी उन्हें दी गई। वह पति व परिवार के अन्य लोगों के साथ शनिवार सुबह प्रतापगढ़ पहुंचीं और बेटे की स्थिति नाजुक देख उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कराया। वहां इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई।
विज्ञापन
पीपरपुर के प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने कहा कि परिजनों के अनुसार जहरीला पदार्थ खिलाए जाने से मोनू की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। घटना प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र की है, ऐसे में केस वहीं दर्ज होगा।