{"_id":"669af055665ae72cbd0825d4","slug":"youth-dies-one-injured-after-tractor-overturns-amethi-news-c-96-1-lu11005-122347-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, एक घायल
Sat, 20 Jul 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। जिले के भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक खेत की जोताई जा रहा ट्रैक्टर खाईं पर चढ़ते समय अचानक पलट गया। हादसे में चालक कूद कर बच निकला, लेकिन उसके भाई सहित दो लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उनको बाहर निकाला गया तब तक चालक के भाई की मौत हो गई और दूसरा युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के पूरे दुखछोर गांव निवासी धनंजय चौरसिया अपने भाई आशू चौरसिया (24) के साथ शुक्रवार दोपहर खेत की जोताई करके वापस जा रहा था। ट्रैक्टर पर क्षेत्र के नारा अढ़नपुर गांव निवासी रामशरण भी बैठा था। वह लोग मवई गांव के पास खेत की खाईं पर पहुंचे, तभी चढ़ते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया।
हादसे के बाद ट्रैक्टर चला रहा धनंजय कूद कर बच निकला, लेकिन आशू व रामशरण उसके नीचे दब गए। यह देखकर धनंजय ने शोर मचाया। हादसा देखकर ग्रामीण पहुंचे और दूसरे ट्रैक्टर की मदद से लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक आशू की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं रामशरण जख्मी हो गया था। उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।