फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Voter list to be released on January 4

Amethi News: चार जनवरी को जारी होगी मतदाता सूची

Sat, 24 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 24 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Voter list to be released on January 4
अमेठी सिटी। गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में सुधार के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। एक जनवरी 2027 को आधार मानकर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत तय समय में सभी काम पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो नवंबर तक मतदान केंद्रों में बदलाव और जरूरी सुधार किए जाएंगे। इसके बाद 12 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इस सूची में नाम या अन्य जानकारी से जुड़ी गलती होने पर लोग 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने और दूसरी गलतियों को ठीक कराने के लिए दावे भी किए जा सकेंगे।
विज्ञापन



जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची से जुड़े सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएगी, ताकि मतदाता सूची को सही और अपडेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed