{"_id":"6a9f0ebc3aa7c580e80f31ae","slug":"youth-dies-after-bike-is-hit-by-van-amethi-news-c-96-1-ame1002-175139-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाइन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाइन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत
Tue, 08 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मोहनगंज के मटेरवा गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सिंहपुर मजरे ढोढनपुर निवासी वसीम उर्फ नामा (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से चला गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान में जुटी है।
रुबीना ने बताया कि उनके पति वसीम रविवार रात रायबरेली से घर आ रहे थे। मटेरवा गांव के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी तिलोई पहुंचाया और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। रुबीना परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचीं तो चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वसीम ने हेलमेट नहीं पहना था। उनका कहना था कि हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
वसीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। वसीम के बच्चे अनफ, कुबैरा फातमा और इकराहसन पिता को याद कर बिलखते रहे। मां खातून निशा बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गईं। उन्हें संभालने में परिजन जुटे रहे। भाई मोहम्मद मतीन, मोबीन और सदरे आलम भी गम में डूबे हैं। बच्चों को पिता के चले जाने का दुख समझाने में परिजनों की आंखें भी नम हो गईं। रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।