{"_id":"6a9f0f2fa9651acbb3092eb9","slug":"two-bikes-collided-three-injured-referred-amethi-news-c-96-1-ame1021-175122-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दो बाइक भिड़ीं, तीन घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दो बाइक भिड़ीं, तीन घायल, रेफर
Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी बाजार शुकुल में गमगीन परिजन। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजारशुकुल। इन्हौंना मार्ग पर इक्काताजपुर गांव के पास सोमवार दोपहर बाद दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में सिधियावां सुबेहा बाराबंकी निवासी कमर अली (19), दीपेंद्र पांडेय (18) और कूड़ा सूखीपुर बाराबंकी निवासी अली खान (28) घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया।
कमर अली और दीपेंद्र पांडेय बाइक से बाजारशुकुल से घर लौट रहे थे। इक्काताजपुर गांव के पास सामने से आ रही अली खान की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच की जा रही है।
उधर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर किए जाने के बाद गंभीर घायल अली खान को करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। हालत गंभीर होने से परिजन और ग्रामीण परेशान रहे। एंबुलेंस पहुंचने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।