फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ban imposed on gas cylinder distribution at the agency premises.

Amethi News: एजेंसी परिसर में गैस सिलिंडर वितरण पर लगी रोक

Tue, 08 Sep 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 08 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on gas cylinder distribution at the agency premises.
तिलोई। उपभोक्ताओं की लगातार शिकायतों के बाद आपूर्ति विभाग ने इंडेन गैस एजेंसी परिसर और गोदाम से सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दी है। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर घर पर ही पहुंचाए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रवार रूट चार्ट तैयार किया गया है।
विज्ञापन


एजेंसी परिसर में सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतार लगने और आए दिन हंगामे की शिकायतें मिल रही थीं। उपभोक्ताओं ने वितरण में धांधली और कालाबाजारी के आरोप भी लगाए थे। सोशल मीडिया पर भी मामला उठने के बाद जिलाधिकारी संजय चौहान ने संज्ञान लिया। उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए पूर्ति निरीक्षक की टीम भेजी।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक देवी दयाल ने गैस एजेंसी संचालक को एजेंसी परिसर और गोदाम से सिलिंडर वितरण पूरी तरह बंद करने के निर्देश दिए। साथ ही घर-घर सिलिंडर पहुंचाने के लिए रूट चार्ट लागू कराया। निर्देशों का उल्लंघन होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गैस एजेंसी संचालक श्वेता त्रिवेदी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर नए रूट चार्ट के अनुसार घर-घर गैस वितरण शुरू कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को एजेंसी या गोदाम पर सिलिंडर लेने के लिए नहीं आने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed