फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Youth dies after being hit by pickup truck while on motorcycle

Amethi News: पिकअप की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Sun, 30 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by pickup truck while on motorcycle
अमेठी सिटी। टांडा-बांदा हाईवे पर शुक्रवार को जीजीआईसी मोड़ के पास पीछे से आई पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गौरीगंज के वार्ड नंबर 21 तहसील रोड निवासी संतोष तिवारी (52) की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


संतोष के बेटे सत्येंद्र तिवारी के अनुसार उनके पिता रक्षाबंधन पर सामान लेने बाइक से बाजार जा रहे थे। जीजीआईसी मोड़ के पास पीछे से आई पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक भागने लगा। लोगों ने पीछा कर उसे वाहन समेत पकड़ लिया। घायल संतोष को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संतोष ने हेलमेट पहन रखा था। हादसे में उनके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और अधिक रक्तस्राव होने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि बाइक और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर चालक को हिरासत में लिया गया है। संतोष की मौत से पत्नी माधुरी तिवारी और बेटे सत्येंद्र व ईशान का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed