{"_id":"696bd9b60ddb8d618602e435","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1002-156773-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
Sun, 18 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज। गोवर्धनपुर पूरब दुआरा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह उर्फ सोनू (35) की शुक्रवार रात बांदा-टांडा हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार सुबह ममता स्टील फैक्टरी के पास हाईवे किनारे शव पड़ा देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दिग्विजय सिंह के अनुसार उनका चचेरा भाई धीरेंद्र दिल्ली में रहता था। कुछ दिन पहले वह दिल्ली से गांव आया था। वह शुक्रवार को बाइक से किसी काम से सुल्तानपुर गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन परेशान थे। शनिवार सुबह हाईवे पर शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर शव की पहचान धीरेंद्र के रूप में हुई। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर उसकी बाइक भी पड़ी मिली।
धीरेंद्र का छोटा भाई भी दिल्ली में रहता है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे में मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे हादसा करने वाले वाहन और चालक की पहचान की जा सके।