फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young woman falls from roof after losing balance; dies.

Amethi News: संतुलन बिगड़ने पर छत से गिरी युवती, मौत

Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 01 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Young woman falls from roof after losing balance; dies.
बाजारशुकुल। पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ गांव निवासी उमावती (18) मंगलवार को छत से गिर गईं। हादसे के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजारशुकुल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



पिता बुधई ने बताया कि उमावती छत से लकड़ी लेकर नीचे उतर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। गंभीर चोट लगने पर परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



उमावती की मौत के बाद मां रमपता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटी को पुकारते हुए बिलखती रहीं। बहन बुधना तथा भाई कामाख्या दीन, अहोरवादीन, तिलक राम और आत्माराम भी सदमे में हैं। पिता बुधई बेटी को याद कर गमगीन रहे। घर पहुंचे रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छत से गिरने के कारण युवती की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed