{"_id":"67743d039e890b5430017be4","slug":"young-man-raped-a-girl-going-to-coaching-with-the-help-of-two-friends-amethi-news-c-96-1-ame1002-132326-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोचिंग जा रही किशोरी से युवक ने दो साथियों की मदद से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोचिंग जा रही किशोरी से युवक ने दो साथियों की मदद से किया दुष्कर्म
Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कोतवाली इलाके में सोमवार को कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के भाई ने तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी साेमवार को कोचिंग के लिए निकली थी। परिजनों के मुताबिक बीच रास्ते में क्षेत्र निवासी अनुज शुक्ल उसे रोककर बात करने लगा। इसी बीच बाइक से अनुज के दोस्त जामो थाना क्षेत्र के नदियावां गांव निवासी ऋषभ सिंह व मुसाफिरखाना क्षेत्र के कुंडा नेवादा गांव निवासी शिवांश मिश्र भी वहां पहुंच गए। दोनों युवक अनुज शुक्ल से बात करने लगे तो छात्रा वहां से जाने लगी।
आरोप है कि ऋषभ सिंह छात्रा का हाथ पकड़ उसे एक मकान में खींच ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। जबकि अनुज शुक्ल व शिवांश मिश्र ने उसकी मदद की। घटना के बाद तीनों आरोपी भाग निकले। छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। मंगलवार की सुबह पीड़िता के भाई ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि अनुज शुक्ला ने भी पूर्व में उसकी बहन से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।