{"_id":"67992d3eac85810417042ad9","slug":"young-man-injured-in-road-accident-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-133871-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
Wed, 29 Jan 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के धनेश राजपूत गांव निवासी सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। मंगलवार को मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
रामकुमार उर्फ गोविंद (32) 25 जनवरी को साइकिल से आटा लेने गांव के पास स्थित बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के अनियरी गांव गया था। लौटते समय गुडाही कटरा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में साइकिल आने से वह घायल हो गया था। उसका उपचार लखनऊ स्थित ट्राॅमा सेंटर में चल रहा था। मंगलवार को उपचार के दौरान रामकुमार उर्फ गोविंद की मौत हो गई। मौत की सूचना गांव पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।
देर शाम शव गांव पहुंचा तो मातमी सन्नाटा पसरा गया। माता आरती बेटे की मौत से बेसुध हैं। पत्नी बड़का का रो-रोकर बुरा हाल है। सात वर्षीय बेटा यश और दस वर्षीय बेटी गुड़िया पिता की मौत से गमगीन हैं। पिता राम मिलन तो बेटे का शव देख फफक कर रोते हुए बोले कि अब परिवार को कौन संभालेगा।
विज्ञापन
एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे में घायल रामकुमार उर्फ गोविंद की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल हादसा स्थल बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में आता है, लेकिन यदि परिजन कोई तहरीर देते है, वहां की पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई करवाई जाएगी।