{"_id":"67bcc6c010ea31d0f90be686","slug":"young-man-hit-by-vehicle-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-135462-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाहन की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाहन की चपेट में आया युवक, मौत
Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। सड़क किनारे पैदल जा रहे युवक की रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोढ़ियावां मजरे बगाही निवासी मुकेश कुमार उपाध्याय (28) बीती रात थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के पास सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल मुकेश को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता राम विशाल उपाध्याय ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन के पहचान की कोशिश की जा रही है।