{"_id":"676710bc99be19e1120ebe85","slug":"young-man-electrocuted-by-shock-machine-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-131730-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: झटका मशीन के करंट की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: झटका मशीन के करंट की चपेट में आया युवक, मौत
Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खेत की सिंचाई करने गया युवक पास में लगे झटका मशीन के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर खेत मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जगतीपुर मजरे सोनारीकला गांव निवासी अशफाक का पुत्र गुफरान (18) शनिवार को गेहूं की सिंचाई करने पड़ोस के गांव करनाईपुर स्थित खेत गया था। इस दौरान वह पास स्थित खेत के मालिक शिव कुमार की ओर खेत में लगाई गई झटका मशीन के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी।
गुफरान की मौत के बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। घटना को लेकर मृतक के चचेर भाई मो. उस्मान ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने खेत मालिक शिव कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।