{"_id":"6751fc5be47eabe6c2056a17","slug":"young-man-dies-of-electric-shock-while-plugging-in-to-charge-scooter-amethi-news-c-96-1-ame1002-130686-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूटी चार्ज करने के लिए प्लग लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूटी चार्ज करने के लिए प्लग लगाते समय लगा करंट, युवक की मौत
Fri, 06 Dec 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस क्षेत्र में स्कूटी चार्ज करने के लिए बोर्ड में प्लग लगाते समय युवक को करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जायस कोतवाली क्षेत्र के मकदूमपुर मोहना गांव निवासी छोटेलाल (35) बृहस्पतिवार को सुबह घर में स्कूटी चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान बोर्ड में प्लग लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गए। जब तक परिजनों ने बिजली लाइन बंद कर उन्हें बचाने की कोशिश की, तब तक उनकी मौत हो गई। परिजनों की चीख-पुकार पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
छोटेलाल की मौत के बाद भाई नेत्रराम ने बताया कि स्कूटी चार्जिंग के लिए बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से दी गई सूचना के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई आरोप नहीं है।