{"_id":"67099a9ce8fb4de8ee0ce207","slug":"young-man-decorating-puja-pandal-gets-electrocuted-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-127407-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पूजा पंडाल में सजावट कर रहे युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पूजा पंडाल में सजावट कर रहे युवक को लगा करंट, मौत
Sat, 12 Oct 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 12 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। दुर्गा पूजा पंडाल में बिजली के सजावट कार्य में लगा युवक करंट लगने से झुलस गया। आननफानन उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। सुल्तानपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुंशीगंज थाने के सपहा मजरे नोहरेपुर का ध्रुवराज यादव (36) इलेक्ट्रिक की दुकान करता है। बृहस्पतिवार की शाम वह पूरेतिवारी मजरे सोरांव गांव में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में सजावट का काम कर रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे सीएचसी शाहगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल सुल्तानपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुल्तानपुर ने पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन व रिश्तेदार शव गांव आने की प्रतीक्षा कर रहे है। सूचना के बाद गांव पहुंचे एसडीएम दिग्विजय सिंह, सीओ अखिलेश वर्मा, तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसएचओ शिवकांत त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ध्रुवराज की मौत के बाद पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके मुंह से सिर्फ यही बात निकल रही है कि कहा था कि अभी आ रहे हैं। अब कौन परिवार व बच्चों का सहारा बनेगा। पुत्र आशु व हिमांशु के विलाप से सबकी आंखें नम हो गईं।