{"_id":"66ae9924688590f2990d6a2a","slug":"young-man-beaten-threatened-to-kill-with-pistol-amethi-news-c-96-1-ame1002-123211-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: युवक की पिटाई, पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: युवक की पिटाई, पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी
Sun, 04 Aug 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम अराजक तत्वों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उसकी पिटाई की और पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जामो थाने के पूरे मिश्रा मजरे अहद निवासी विपिन कुमार यादव शुक्रवार देर शाम भवानीगढ़ चौराहे पर बाल कटवा रहा था। वहां से वह घर जाने के लिए निकला। शिवपुर मजरे घाटमपुर गांव निवासी लाल मोहम्मद, अरविंद सिंह एवं एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया।
हमलावरों ने पिस्टल लगाकर जान से मारने की धमकी भी दी। गुहार लगाने पर आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।