फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Young man beaten and looted of mobile and cash

Amethi News: युवक की पिटाई कर मोबाइल व नकदी लूटी

Thu, 21 Nov 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Nov 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten and looted of mobile and cash
भादर (अमेठी)। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकने के बाद जमकर पिटाई कर दी। नकदी व मोबाइल भी लूट लिया। पीड़ित ने घटना के पांचवें दिन बुधवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र के रघईपुर गांव निवासी सौरभ यादव शनिवार को थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव हुए शादी समारोह में गए थे। द्वारपूजा के बाद बाइक से घर लौटते समय रात में दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर फूटही स्थित सती माता मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


जब तक सौरभ कुछ समझ पाते, बदमाशों ने छीना-झपटी शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी बेल्ट से पिटाई कर दी। चार हजार रुपये नकद व मोबाइल छीनकर भाग निकले। पीड़ित के मुताबिक शनिवार को वह तहरीर नहीं दे पाए। बुधवार को स्थानीय थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को पीड़ित ने तहरीर दी है। मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed