फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Yognagari Express reached Gauriganj with 7 hours delay

Amethi News: सात घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची योगनगरी एक्सप्रेस

Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Yognagari Express reached Gauriganj with 7 hours delay
 गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। मंगलवार को राजेंद्रनगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं, हरिद्वार-प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस सात घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



अर्चना एक्सप्रेस से लुधियाना जाने वाले रामकरन ने बताया कि उन्होंने दो माह पूर्व टिकट बुक कराया था। कन्फर्म सीट थी, लेकिन स्टेशन पर पहुंचकर जानकारी मिली कि अर्चना एक्सप्रेस निरस्त है। मजबूरन उन्हें यात्रा टालनी पड़ी। इसी तरह प्रदीप कुमार ने कहा कि उनके पास भी स्लीपर का कन्फर्म टिकट था, लेकिन ट्रेन निरस्त होने से टिकट कैंसिल कर साधारण डिब्बे में हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन



कमला नेहरू अस्पताल में उपचार कराने जा रहीं कलावती ने बताया कि वह योगनगरी एक्सप्रेस से समय पर प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद में निकली थीं। सात घंटे देरी से ट्रेन पहुंचने के कारण अब उन्हें बुधवार को अस्पताल जाना पड़ेगा। गंगा स्नान और पितृपक्ष के श्राद्धकर्म के लिए प्रयागराज जा रहे राममिलन, कल्पनाथ और हरिओम ने कहा कि गंगा जल लेने की योजना समय पर पूरी नहीं हो सकेगी। देर से पहुंचने पर वापसी में दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को गरीब रथ, पद्मावत एक्सप्रेस, पंजाब मेल, जनता एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां विलंब से गौरीगंज पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि योगनगरी एक्सप्रेस अपरिहार्य कारणों से देरी से चली, जबकि अर्चना एक्सप्रेस जम्मूतवी में भारी वर्षा के चलते पूर्व में जारी आदेश के तहत निरस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed