फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Yogi Ghanshyam honored for excellent yoga education

Amethi News: उत्कृष्ट योग शिक्षा के लिए योगी घनश्याम सम्मानित

Sat, 10 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Yogi Ghanshyam honored for excellent yoga education
लखनऊ में योगी घनश्याम कौशल को सम्मानित करते हुए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ।
जगदीशपुर(अमेठी)। लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। योग शिक्षक घनश्याम कौशल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जामो थानाक्षेत्र के कटारी निवासी योग शिक्षक घनश्याम कौशल वर्तमान में जगदीशपुर अयोध्या मार्ग पर मैरिज लान स्थित सभागार में क्षेत्रवासियों को योगाभ्यास कराकर उन्हें स्वास्थ्य लाभ की उपयोगिता का बोध कराते हैं। शुक्रवार को लखनऊ के लोक भवन में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री और प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव समाज कल्याण डा. हरिओम सहित अन्य कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के मौजूदगी में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

योगी घनश्याम कौशल ने बताया कि सरकार की योजनाओं के साथ जुड़कर कार्य करना ही अभ्युदय योजना की सार्थकता को दर्शाता है। नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग से अधिकाधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। योग सप्ताह में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed